फायरिंग करके करोड़ों रुपए की फिरौती मांगने के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना

हरियाणा में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए व्यापार मंडल प्रदेश में जिला व ब्लॉक स्तर पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेगा : बजरंग गर्ग

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 1 जुलाई :  हिसार व हरियाणा में अपराधियों द्वारा फायरिंग करके करोड़ों रुपए की फिरौती मांगने के विरोध में व्यापार मंडल व शहर के सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें भारी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने धरने पर उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिंद्रा शोरूम पर 30 राउंड फायरिंग करके 5 करोड़ की फिरौती मांगने, गुरुग्राम में व्यापारी को गोली मारकर हत्या करने, प्रदेश में जगह-जगह अपराधियों द्वारा दिन-दिहाड़े फायरिंग करके फिरौती व मंथली मांगने से व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता में पूरी तरह भय का माहौल है। जो हरियाणा हमेशा शांति व भाईचारे का प्रतीक था आज देश भर में वही हरियाणा क्राईम के मामले में अव्वल स्थान पर है। हरियाणा में व्यापारी ना दुकान पर, ना घर पर, ना ही सड़कों पर सुरक्षित है। बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल हरियाणा में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर राज्यपाल के नाम प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन देगा। उन्होंने कहा कि सरकार को सारे काम छोड़कर सबसे पहले कानून व्यवस्था में सुधार करना चाहिए और अपराधियों का पक्का से पक्का इलाज करना चाहिए। अपराधी किसी का रिश्तेदार व भाई बंधु नहीं होता। अपराधी अपराधी होता है उसका समय पर चीरा लगाना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री संपत सिंह, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रामभगत गुप्ता व हनुमान ऐरन, संजग के प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल, डॉ रमेश पूनिया, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर खोवाल, समाजसेवी रामनिवास राड़ा, अशोक गोयल मंगाली वाला, ऑटो मार्केट स्पेयर पार्ट एसोसिएशन प्रधान बंटी गोयल, महासचिव कृष्ण चौधरी, प्रवीण कुमार, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र बजाज, पूर्व प्रधान महेश चौधरी व राजेश जैन, राजगुरु मार्केट के आर्गेनाइजेशन के संरक्षण अक्षय मलिक, वशिष्ठ उपप्रधान शिवकुमार सोनी, मीडिया सलाहकार सुरेंद्र सोनी, सचिव सुभाष मित्तल, अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, मंडी उप प्रधान जगदीश गोदारा, विनोद बालसमंद वाले, मंडी हॉस्पिटल के प्रधान अनिल जैन, खल चुरी एसोसिएशन के प्रधान त्रिलोक कंसल, किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार, स्वर्ग कार संघ के प्रधान राम निवास सोनी, वक्कड़ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोयल, कटला रामलीला के प्रधान सुरेंद्र लोहिया, पूर्व प्रधान विनोद गुप्ता, आरा एसोसिएशन के प्रधान दिलीप जांगड़ा, लोहा मंडी के प्रधान सीताराम सिंगल, कर्मचारी नेता अनिल शर्मा, गोविंदगढ़ बाजार के प्रधान रवि भूटानी, इंदिरा मार्केट प्रधान रवि असीजा, तेलिया पुल सब्जी-फल रेडी मार्केट प्रधान महेश वर्मा, आजाद नगर बाजार प्रधान सत्यवान पन्नू, पीडि़त व्यापारी संजय गुप्ता, मुनीष गोयल व किट्टू बंसल, गौरव सैनी, रमेश वत्स, आप नेता जगदीश तायल व संजय सातरोडिया, श्याम मंडल के प्रधान सचिन गर्ग, ब्राह्मण जागृति मंच के प्रधान सुनील शर्मा, ईश्वर मोर, व्यापार मंडल के युवा शहरी प्रधान मंगल ढालीया, संरक्षक अश्वनी गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, हंसराज नारंग, गोकुल नारंग, सज्जन मित्तल, हरि सिंह बेनीवाल, सीए पवन गिरधर, नवदीप गोदारा, अग्रवाल संगठन के महासचिव सत्य प्रकाश आर्य, सुभाष मित्तल, प्रवीण सिंगला, सुरेंद्र वर्मा, भरत सोनी, प्रदीप सर्राफ, जितेंद्र गुप्ता, मनीराम अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, सतीश शेहरावत जोली, सुरेश शर्मा, कृष्ण बंसल डाबड़ा वाले, ज्ञानचंद जैन, अनूप बिंदल, निखिल गर्ग, मोहित बंसल अजीत पुरिया, अंकुर गोस्वामी, अनूप गुप्ता, मोहित अग्रवाल, सुभाष शर्मा, प्रवीण बंसल, नितिन सोनी, अमित जैन, ओम प्रकाश जैन, सुरेश सिंगल आदि व्यापारी व जनप्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.