पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 2 जुलाई : नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर समस्याओं के समाधान में कारगर सिद्ध हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए समाधान शिविर के प्रति शिकायतकर्ताओं का विश्वास शासन-प्रशासन के प्रति बढ़ रहा है। समाधान शिविर में विभिन्न विभागीय सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का एक ओर जहां मौके पर ही निवारण किया जा रहा है वहीं परिवार पहचान पत्र से जुड़ी त्रुटियों को शपथ-पत्र लेकर 24 घंटे में दुरुस्त कर आमजन को राहत प्रदान की जा रही है।
समाधान शिविर में गांव बोबुआ निवासी धर्मवीर ने अपनी शिकायत में कहा कि 6 साल पहले उसकी जमीन का नक्शा तहसील के कर्मचारियों की वजह से गलत बन गया था। वो पिछले कई सालों से सरकारी विभागों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। इस पर उपायुक्त ने जिला राजस्व कार्यालय के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि समाधान शिविर खत्म होने से पहले शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान करना सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता ने समस्या का समाधान 60 मिनट में करने पर राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया। उपायुक्त ने गांव मुकलान के ग्रामीणों की पानी न पहुंचने की शिकायत पर जन-स्वास्थ्य विभाग के अभियंता को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश। समाधान शिविर में गढी मेंहदा के ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में कहा कि गांव में खाली जमीन होने के बावजूद उनको प्लॉट अलॉट नहीं किए जा रह हैं। उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत प्लॉट दिए जाएं। अगर किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आड़े आती है तो उपायुक्त कार्यालय में संपर्क स्थापित किया जाए।

Leave a Reply