प्रदीप कंबोज सर्वजन समाज पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त 

प्रदीप कंबोज सर्वजन समाज पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त 

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 8 जुलाई :  नंदकिशोर चावला राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजन समाज पार्टी ने पी एल ए हिसार निवासी प्रदीप कंबोज को सर्वजन समाज पार्टी का युवा वर्ग हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें निर्देश दिए कि वे दी हिसार डिस्ट्रिक्ट एवरग्रीन सोसायटी बैंक के पीडि़त खाताधारकों और हरियाणा के युवा वर्ग को पार्टी की गतिविधियां व उसकी नीतियों के बारे में जानकारी दे देश। प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार के चलते सबसे ज्यादा नुक्सान युवा वर्ग को हो रहा है जैसे पेपर लीक के मामले कारण युवा पीढ़ी पिछड़ रही है। इसे रोकने के लिए युवाओं में संपर्क अभियान शुरू किया जाए ताकि युवाओं को इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए एकत्रित किया जा सके। वहीं 24 करोड़ रुपए का जो घोटाला सहकारिता विभाग हरियाणा के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा ठगी की गई है उसकी कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही प्रदीप कंबोज को हरियाणा युवा वर्ग की कार्यकारिणी के गठन का अधिकारी भी दिया गया। नंद किशोर चावला ने उम्मीद जताई कि वे पार्टी व संगठन की मजबूती और युवा वर्ग को अधिक से अधिक पार्टी में जोडऩे का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.