राजकीय महिला कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ हवन से होगा : डॉ. आर्य 

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 21 जुलाई : स्थानीय राजकीय महिला कॉलेज में 23 जुलाई को सुबह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ हवन से करवाया जाएगा। ओरिएंटेशन कार्यक्रम की कॉरीडीनेटर अनिता तनेजा ने बताया कि यज्ञ कार्यक्रम यज्ञ हवन विश्व कल्याण संस्था द्वारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सजग एवं यज्ञ हवन विश्व कल्याण के अध्यक्ष वास्तु आर्किटेक्ट लाइफ काउंसलर सत्यपाल अग्रवाल की अध्यक्षता में होने जा रहे इस यज्ञ के मुख्य यजमान कालेज के प्राचार्य डॉक्टर रमेश आर्य रहेंगे। हवन के ब्रह्मा दयानंद ब्राह्म विद्यालय के आचार्य चंदन शास्त्री होंगे। नए सत्र के आरंभ पर होने जा रहे कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हवन का केवल पर्यावरण शुद्धि ही नहीं अध्ययन एवं जीवन उत्थान में कितना महत्व है इस बारे में जानकारी दी जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.