जलती हुई चिता बन गया प्लेन, 18 लोग जिंदा जले

जलती हुई चिता बन गया प्लेन, 18 लोग जिंदा जले

पाठकपक्ष न्यूज

नई दिल्ली, 24 जुलाई :  नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक भीषण हादसा हो गया। आज, बुधवार, 24 जुलाई को काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौर्य एयरलाइन्स का यह प्लेन यात्रियों से भरा हुआ था और पोखरा जा रहा था। पर टेकऑफ के दौरान ही विमान हादसे का शिकार हो गया और एयरपोर्ट पर ही क्रैश हो गया। यह हादसा लोकल समयानुसार सुबह करीब 11 बजे हुआ। प्लेन जैसे ही क्रैश हुआ, वैसे ही उसने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में प्लेन धूं-धूं करके जलने लगा और आग का गोला बन गया। हादसे के समय प्लेन में 19 लोग मौजूद थे। 17 यात्री और 2 कू्र मेंबर्स। इस हादसे में 18 लोग मारे गए हैं। सिर्फ पायलट ही जि़ंदा बचा है। हालांकि पायलट घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लेन किस वजह से क्रैश हुआ, इस बारे में भी अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि जांच शुरू हो चुकी है और हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.