विद्या भारती पब्लिक स्कूल के अलंकरण समारोह में छात्रों को सौंपी जिम्मेदारी

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 24 जुलाई :  विद्या भारती पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान हेड गर्ल निशा एवम हेड बॉय अश्वनी, हेड डिसिप्लिन बॉय निशांत, डिसिप्लिन गर्ल दीक्षा, वाइस डिसिप्लिन बॉय जोहन, वाइस डिसिप्लिन गर्ल ममता, डिसिप्लिन प्रीफेक्ट – अंश गुप्ता, वंशिका, भूमिका, दिव्या, कैप्टन रिया, नैतिक, भविष्य, हरमन, वाइस कैप्टन- वैष्णवी, भूमिका, नीतिका, लक्ष्मी, स्पोर्ट्स प्रीफेक्ट- कुनाल, सौरभ, राहुल, शुभम व ओराटोरिकल प्रीफेक्ट- मन्नत, खुशबू, सुहानी व श्रेया बनाए गए। सभी छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई कि वह अपने निर्धारित कर्तव्यों को सत्यनिष्ठा के साथ करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में छात्रों ने मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती गुरप्रीत कौर ने छात्रों को अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करने के लिए शपथ दिलाई तथा उन्होंने यह भी समझाया कि बच्चों को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास जितनी जल्दी हो जाए उतना ही अच्छा होता है। इसका फायदा उन्हें जीवन के हर मोड़ पर मिलता है। स्कूल के निदेशक के.के. शर्मा व निर्देशिका उषा शर्मा ने उन्हें बधाई दी और उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में निष्पक्ष और ईमानदार रहने की सलाह दी। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती गुरप्रीत कौर द्वारा विद्यार्थियों को बैज और सेशे द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह बहुत जोश और उत्साह के साथ  के साथ हुआ। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.