पंजाबी वैलफेयर सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री व निकाय मंत्री से मिला

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 26 जुलाई : पंजाबी वैलफेयर सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल सोसायटी के प्रधान शम्मी नागपाल के नेतृत्व में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व निकाय मंत्री सुभाष सुधा से मिला व कुशलक्षेम जाना। इन मुलाकातों में सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पंजाबी भवन में आने का निमंत्रण दिया। दोनों मंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे समय निकालकर अवश्य ही पंजाबी भवन में आएंगे व समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे। मंत्रियों से मिलने वालों में प्रधान शम्मी नागपाल के अलावा उपप्रधान आर.के. मेहता, सचिव राकेश चोपड़ा, सहसचिव विजय नागपाल, कैशियर डॉ. तिलक आहुजा शामिल रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.