हिसार के पार्षद अमित ग्रोवर ने की प्रेस कॉफ्रेंस, कहा-मुख्यमंत्री को सच्चाई नहीं बताई गई

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 26 जुलाई : आज पार्षद अमित ग्रोवर ने लजीज होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। नगर के विभिन्न कॉलोनियों के प्रतिनिधि भी उनके साथ हाजिर थे। श्री ग्रोवर का कहना है कि वे अपनी आवाज तथा समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे परंतु ऐसा करने से उन्हें रोका गया जो कि अनुचित है। गत दिवस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से उन्हें तब बाहर कर दिया गया था जब उन्होंने कुछ अफसरों की शिकायत उनके सामने रखी। श्री ग्रोवर ने कहा कि अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और जनता के काम नहीं कर रहे। लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। अधिकारी वर्ग सरकार को गुमराह कर रहा है। ग्राउंड लेवल पर वास्तविकता कुछ और है, लेकिन सामने गलत तस्वीर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.