अग्रसैन भवन में रात भर गूंजे भोले बाबा के जयकारे, सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में .. .. ..
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 2 अगस्त : शिव शक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में 26वां सावन शिवरात्रि महोत्सव बीती रात अग्रसैन भवन में धूमधाम से आयोजित किया गया। भोलेनाथ का भव्य दरबार लगाया गया। हजारों लोगों ने दरबार में माथा टेका। देश के विभिन्न भागों से आए भजन गायकों ने रात भर भोलेनाथ का गुणगान किया। रात भर भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। समिति के प्रधान कृष्ण लाल ने बताया कि स्वामी राजेश्वरानंद, महंत भोलानाथ व महंत चेतननाथ, पं. रामकुमार, पं. रविन्द्र शास्त्री व यशपाल गुसाईं के सान्निध्य में हुए महोत्सव में मुख्यातिथि के रुप में केबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, प्रमुख समाजसेवी सुरेश जैन सिसाये वाले, प्रवीन पोपली, अशोक गोयल मंगालीवाला, लोकेश असीजा, देवेन्द्र सैनी, प्रतीक बंसल ने भाग लिया। इनके साथ संरक्षक अंजनी कुमार खरियावाला, दीपक गर्ग, एन. के. गोयल, प्रवीन गर्ग, बंटी गोयल, अनिल सिंगला, समाजसेवी सज्जन अठवाल, दुनीचंद गोयल, संजय गर्ग, प्रवीन अग्रवाल, गौरव सैनी, रामनिवास राड़ा, रमेश आहुजा, पूर्व पार्षद पंकज दिवान, सुरेन्द्र बजाज, जितेन्द्र भ्याणा, अक्षय मलिक, गुलशन सेहरा, शुभम वलेचा ने विशिष्ट अतिथि के रुप में भाग लिया। सभी अतिथियों को समिति की ओर से पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समिति के सचिव पंकज बाबा ने बताया कि शिव जागरण में टी-सीरीज के प्रसिद्ध कलाकार प्रेम मेहरा, रामकुमार लक्खा, तुषार शर्मा, कृष्ण बोस, सन्नी सेठी आदि ने भोलेनाथ का गुणगान किया। अनिल मनजीत तिलकधारी पार्टी, दिल्ली की ओर से भव्य झांकियां प्रदर्शित की गई। मंच संचालन पवन गेरा ने किया। गायकों द्वारा गाए गए भजनों में बम लहरी, बम बम बोल रहा काशी, तीर्थ करो जवानी में बुढ़ापा किसने देखा है, हे दुख भंजन मारुति नंदन, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, तेरी मस्ती में जीता-ओम का प्याला पीता, घनश्याम तेरी बंसी पागल कर जाती है, सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में आदि मुख्य रहे। महोत्सव के दौरान नीलकंठ महादेव का भंडारा चलाया गया। इस अवसर पर दीपक अटवाल, अजीत भगत, अजय अटवाल बलबीर सिंह, गौरव मनचंदा, अनूप बांगड़, महेन्द्र भाटिया, विनय, रमेश, संजय कालड़ा, रवि खन्ना सहिम अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply