समाजसेवी जगदीश तायल ने हिसार से चुनाव लडऩे की ताल ठोकी

हिसार में भरपूर विकास कराना मेरी प्राथमिकता : जगदीश तायल

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 21 अगस्त :  समाजसेवी जगदीश तायल ने कहा है कि वे हिसार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस आशय की घोषणा आज जगदीश तायल ने की। पत्रकार वार्ता में जगदीश तायल ने कहा कि तायल परिवार वर्षों से ही समाजसेवी करता रहा है। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वे सक्रिय राजनीति में अपना भाग्य अजमाएंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि यदि किसी पार्टी से उन्हें ऑफर आया तो वे पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं अन्यथा वे आजाद उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हिसार में बेसहारा पशु, जाम की समस्या, बसों की कमी, सडक़ों की दुर्दशा, सीवरेज, पानी आदि की विकराल समस्याएं हैं। हिसार की जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे इन सभी समस्याओं को दूर करने के अलावा हिसार में पूर्ण विकास कार्य करवाएंगे।  मेयर पद का चुनाव लड़ चुके और शहर की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े जगदीश तायल ने कहा कि अभी किसी पार्टी से कोई तय नहीं हुआ है, लेकिन जन भावनाओं के कारण वे समाजसेवा के साथ राजनीति में भी सेवा करना चाहते है। पाबड़ा गांव के ऐतिहासिक व पुराने मंदिर की जिम्मेवारी संभाल रहे जगदीश तायल ने कहा कि उन्हें छतीस बिरादरी का पूर्ण समर्थन हासिल है। इस अवसर पर रामसिंह फौजी, गंगाधर बंसल, रजनीश यादव, रविन्द्र दलाल, सुमित राड़ा, जितेन्द्र वर्मा, कमल पुरोहित, जगदीश सैनी, सत्यनारायण तायल आदि भी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.