प्रदीप बेनीवाल के कार्यालय में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का 54वां जन्मदिन

हिसार, 19 जून :  आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी का 54वाँ जन्मदिवस आदमपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप बेनीवाल के कार्यालय पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणवीर शर्मा उर्फ कालू सुखवीर डूडी, बलराम कासनिया, पूर्व जिला पार्षद कृष्ण बेनिवाल, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सुशील थालौड़, संजय ज्यानी, मायाराम,रामकुमार काकड, मास्टर केसराज, देवीलाल, प्रिंस ब्रेन, सुरेंद्र ग्रोवर, किरपाराम भादू,सरदार गगनदीप, गोल्डी, दिलावर सिंह, राहुल गोयल व कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदीप बेनीवाल ने कहा कि राहुल गांधी देश के करिश्माई व संघर्षशील नेता है। आपने अपने कार्यकाल के दौरान कांग्रेस में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल दिया। ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करने व कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश पर बल देकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति सामाजिक समानता पर आधारित है। उनका सचमुच मानना है कि राजनीति का मतलब सत्ता का लाभ उठाना नहीं बल्कि लोगों की सेवा करना और उनकी स्थिति में सुधार करना है। उन्हें लोगों के साथ रहना और उनके साथ घुलना-मिलना पसंद है। अपनी दो राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्राओं के माध्यम से उन्होंने देश में राजनीतिक चेतना पैदा की है जिसका परिणाम इस लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.