पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 5 मई : आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी बुजुर्गों का मुफ्त इलाज की योजना लागू की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत आमदनी चाहे कितनी भी हो, उन्हें इसका पूरा फायदा मिलेगा। बुजर्गों के लिए यह योजना वरदान सिद्ध होगी। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बूथ स्तर की बैठकों को संबोधित करते हुए कही। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर डॉ. गुप्ता पार्टी संगठन की योजना अनुसार बूथ स्तर की बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। इसके साकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे है। वे अब तक कुल 148 बूथों में से 78 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। शेष बचे बूथों की बैठकें शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी। सभी पन्ना प्रमुखों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि वे मतदाताओं से नियमित संपर्क औऱ संवाद बनाये रखें। मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला ने बताया कि सैनी स्कूल में पूर्व पार्षद रेखा सैनी, शांति नगर हनुमान पार्क में अमित धमीजा, सूंदर नगर में गायत्री यादव, टीबा दानासेर में सज्जन शर्मा, सैनियान मुहल्ला में अमित सैनी, सेक्टर 16-17 में सुनील दत्त, हरि नगर बारह क्वाटर रॉड में सुनील चाय पत्ती वालों ने संयोजन किया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता शहरी मंडल अध्यक्ष विकास जैन व सब्जी मंडी मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा ने की।

Leave a Reply