दीपक कोहाड़ बने कुश्ती स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिसार की कार्यकारिणी के महासचिव
हरियाणा एमेच्योर रेसलिंग एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक सोनीपत में आयोजित हुई बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व खेलों को विभिन्न प्रकार से बढ़ावा देने वाले गांव बुडाक, हिसार के दीपक कोहाड़ को सर्व सहमति से कुश्ती स्पोर्टस एसोसिएशन हिसार का महासचिव चुना गया ।इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहतास नांदल व प्रदेश महासचिव खेल रत्न बिजेंद्र सिंह लोहान,पूर्व महासचिव हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्षता में हुई और उन्होंने नवनियुक्त हिसार महासचिव दीपक कोहाड को बधाई दी । कुश्ती स्पोर्ट्स एसोसियेशन हिसार के नव नियुक्त महासचिव दीपक कोहाड़ ने बताया की सोनीपत के एसके ब्लू होटल में हरियाणा एमेच्योर रेसलिंग एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे कुश्ती स्पोर्टस एसोसिएशन हिसार का उनको जिला महासचिव चुना गया।इस पर उन्होने विश्वास दिलाया कि जिले के इस खेल के खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे।जिला महासचिव दीपक कोहाड़ ने इसके लिए हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहतास नांदल व प्रदेश महासचिव खेल रत्न बिजेंद्र सिंह लोहान,पूर्व महासचिव हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन का तहदिल से धन्यवाद किया। इसके लिए दीपक कोहाड़ ने सबका धन्यवाद करते हुए कहा कि जल्दी ही हिसार की पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और आगामी प्रतियोगिताएं भी सुचारू रूप से करवाई जाएगी । इस मौके पर दीपक कोहड़ के महासचिव नियुक्त होने पर खेल प्रेमी मुकेश कुमार एडवोकेट,नीरज वर्मा, कुश्ती कोच रविंद्र चहल,पहलवान अजय सुथार,पहलवान विनोद कुमार मोदी, इंटरनैशनल खिलाड़ी सचिन लौरा,एडवोकेट संदीप लॉयल,कोच सुखमेर व अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की ।
दीपक कोहाड़
ज़िला महासचिव
कुश्ती स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिसार
9671693956

Leave a Reply