हिसार 10 जनवरी : हर साल 10 जनवरी को पूरे भारत में डायटेटिक्स दिवस मनाया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य जन जागरूकता बढ़ाना और पोषण संबंधी ज्ञान प्रदान करना है। इस बार, डायटेटिक्स दिवस 2024 की थीम सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दों में आहार विशेषज्ञों और पोषण विशेषज्ञों की भूमिका पर है। डायटेटिक्स दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में 11 जनवरी को नि:शुल्क न्युट्रिशन कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें काउंसलिंग, डाइट प्लान, फिजिकल असेसमेंट (बीएमआई) की नि:शुल्क सेवाएं दी जाएगी।
इस अवसर पर जिन्दल अस्पताल के डायटेटिक्स विभाग ने ‘पोषण संबंधी आहार’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि स्वस्थ्य आहार लेने से रोग प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है व अच्छा पोषण देने वाला भोजन हमें मोटापा, हृदय रोग और मधुमेह जैसी समस्याओं के विकास की संभावना को कम करता है। इसलिए अच्छा पोषण और स्वस्थ जीवन शैली ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और किसी भी तरह के संक्रमण से लडऩे का एकमात्र तरीका है।
कैसे बनाएं स्वस्थ जीवन शैली :डी टी राखी
घर का बना ताजा भोजन करें। बासी या बचे हुए भोजन का सेवन करने से बचें। रोजाना अपने आहार में सभी प्रकार के ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें। अपने भोजन को पचाने के लिए नियमित गतिविधि जैसे चलना, बागवानी, दौडऩा, सांस लेने वाले व्यायाम शामिल करें। मैदा या उसके उत्पादों, संसाधित खाघ प्रदार्थ और जूस के सेवन से अधिक से अधिक बचे।
अपने आहार में फाइबर को शामिल करें : डी टी मीनू
उच्च फाइबर वाले प्रदार्थ जैसे बाजरा में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो मधुमेह रोगियों के लिए एक आदर्श आहार बनता है। सर्दियों के मौसम में रागी, बाजरा, ज्वार जैसे आहार शामिल करना अच्छा होता है जिनमें फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। डायटेटिक्स विभाग का इरादा रोगियों के चिकित्सीय आहार (विशेषकर मधुमेह रोगियों और हृदय रोगियों के लिए) में बाजरा को शामिल करने का है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के लिए मधुमेह, रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल को रोकने और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने हेतु उनमें खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शेखर सिन्हा, डॉ. माधुरी मेहता, अवनि कुमार गुप्ता, महेन्द्र गोयल, सरफराज अहमद, कुमकुम रॉय व डायटेटिक्स विभाग से डी टी राखी, डी टी मीनू, डी टी रोमा, डी टी सोनू ने इस विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में लगभग 50 से अधिक मरीजों के परिजनों और अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को पौष्टिक आहार से संबंधित जानकारी दी गई एवं उनके आहार से जुड़े सवालों का जवाब भी दिया गया।
चित्र सहित।
जारीकर्ता
तनुज कुमार
पीआरओ जिंदल अस्पताल, हिसार
जिन्दल अस्पताल में डायटेटिक्स दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply