प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प की नींव को मजबूत करने वाला बजट: रतेरिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प की नींव को मजबूत करने वाला बजट: रतेरिया


भारतीय जनता पार्टी, हिसार के जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को जन हितैषी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया अनुपूरक बजट देश के भविष्य का निर्माण करने वाला बजट है और जब से केंद्र मे नरेन्द्र मोदी की सरकार का गठन हुआ है तभी से सबका साथ-सबका विश्वास और सबके प्रयास की इलक बजट मे देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प की नींव को मजबूत करने वाला बजट है जिसमे विकसित भारत के चार स्तंभों युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त करने की दिशा मे अनेकों घोषणाएं की गई हैं। बजट में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ाने पर जोर देते हुए एक लाख करोड़ रुपए के फंड का प्रावधान किया गया है जिससे देश मे युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ेंगें। बजट मे 3 करोड महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य, आंगनवाड़ी एवं आशा वर्करों को आयुष्मान भारत मे शामिल कर महिलाओं को सशक्त करने की दिशा मे महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। बजट मे गरीबों के लिए 2 करोड और घर बनाने का लक्ष्य इस बजट मे रख गरीबों को उनके अपने आशियाने के सपने को पूरा करने का महती कार्य किया गया है। वहीं किसानों के लिए नैनों यूरिया, आत्मनिर्भर आयल सीड अभियान, पशुपालन के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर किसानों के हितों का ध्यान इस बजट मे रखा गया है। उन्होंने कहा कि जब से केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से हर बजट में आम जनता को राहत दी गई है। इस बजट मे विशेष बात यह है कि इसमे आम जरूरत की किसी भी चीज के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, जो देश की आम जनता को राहत देने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.