पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, फरवरी : आगामी लोकसभा में पार्टी के अभियान को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में जिले के सभी मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण उपरांत ये कार्यकर्ता दूसरे मंडलों में जाकर जनता को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
उकलाना विधानसभा क्षेत्र के उकलाना मंडल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि पार्टी का गांव चलो अभियान महत्पूर्ण अभियान ऐसा महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके तहत जन-जन तक केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाया जाना है। हालांकि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है लेकिन पार्टी का प्रयास है कि कोई भी लाभपात्र इनसे वंचित न रहें। यही पार्टी का अंत्योदय
का सिद्धांत है और इसी पर चलते हुए पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे दूसरे मंडलों में जाकर जनता को जानकारी देते हुए केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपनी भूमिका अदा करें। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कार्यकर्ता एक दिन के प्रवास पर दूसरे मंडलों में जाएंगे।
जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि गांव चलो अभियान के तहत जिले के सभी 22 मंडलों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। ये सभी इस अभियान के तहत दूसरे मंडलों में जाकर प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी मंडलों
में वक्ताओं ने अभियान बारे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में पार्टी नेता रणधीर पनिहार, रवि सैनी व कृष्ण सरसाना, उकलाना विधानसभा के मंडलों में श्रीनिवास गोयल, वेद नारंग व जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, नारनौंद विधानसभा के मंडलों में रामफल नैन, कैप्टन अभिमन्यु, प्रवीण बंसल व अरूणदत्त शर्मा, हांसी विधानसभा के मंडलों में विधायक विनोद भ्याणा, गौतम सरदाना व अनिल गोदारा ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया । इसी तरह बरवाला विधानसभा के मंडलों में मनदीप मलिक, रामफल बूरा व
अशोक सैनी, हिसार विधानसभा के मंडलों में महाबीर प्रसाद, मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व सुजीत कुमार, नलवा विधानसभा के मंडलों में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र व रणधीर सिंह धीरू ने गांव चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
उकलाना मंडल के कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला सचिव संदीप गोयल, सोशल मीडिया प्रमुख अमर पातड़, रामफल नैन, पूनम मेहता व सतनारायण बंसल, मनोज वर्मा, सुमित लितानी, मनोज लंबोरिया, आनंद जैन सहित अन्य ने जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।
मंडलों में जाकर अंत्योदय के सिद्धांत के तहत कार्य करें कार्यकर्ता : डॉ. आशा खेदड़ पार्टी के ‘गांव चलो अभियान’ के तहत जिले के सभी मंडलों में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम

Leave a Reply