विज्ड़म स्कूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बिना ट्यूशन के किया फिर शानदार प्रदर्शन

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 6 मई : साउथ बायपास स्थित मान्यता प्राप्त सी. आई. एस. सी. ई. विज्ड़म स्कूल के छात्रों ने हाल ही में घोषित दसवीं कक्षा के परिणाम में अपनी प्रतिभा साबित करके स्कूल को गौरवान्वित किया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें रेहान सिवाच ने 97त्न , चैतन्य वशिष्ठ 96.6त्न, इशिता ने 95.4त्न, एंजेल 94.4त्न, कनक 94.2त्न, दक्षिता गर्ग 93.6त्न, पीयूष 92.8त्न व लक्ष्य 90.2त्न अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। पिछले वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा में 5 विद्यार्थियों के 90त्न से अधिक अंक प्राप्त किए थे,इस बार 8 विद्यार्थियों ने 90त्न से अधिक अंक प्राप्त किए है। स्कूल के 25 प्रतिशत छात्रों ने 90त्न से अधिक अंक, 44 प्रतिशत छात्रों ने 80त्न से अधिक अंक, 81 प्रतिशत छात्रों ने 70त्न से अधिक अंक प्राप्त किए है। विज्ड़म स्कूल की ये फिलॉसफी रही है कि बिना किसी बोझ के बिना किसी ट्यूशन के भी अच्छे अंक लाए जा सकते हैं। इस बात को विज्डम स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर साबित कर दिया है। कनक और दक्षिता को इतिहास और नागरिक शास्त्र में 100 अंक मिले, वहीं चैतन्य वशिष्ठ ने केमिस्ट्री में 100 अंक प्राप्त किए। स्कूल के संस्थापक श्री हरिपाल पिलानिया व मुख्य अध्यापिका नीलम पिलानिया ने बच्चों, अभिवाहकों तथा अध्यापकों को उत्कृष्ट व शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम की बधाई दी तथा साथ ही उनकी लगन और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम तथा अध्यापकों के मार्गदर्शन के सहारने प्रयास के कारण विजडम स्कूल का परिणाम सी. आई. एस. सी. ई. मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अंतर्गत पिछले सत्र 2022-23 की तरह इस वर्ष 2023-24 में भी अपनी गुणवत्ता को साबित करने में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.