पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 31 मई : चिलचिलाती गर्मी के बीच राहत की खबर है। एक जून यानी आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव एक जून से तीन जून तक रहेगा। जिसके कारण हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। बता दें कि ये हवाएं अक्सर नमी लेकर आती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और बारिश के भी आसार भी बनेंगे। हालांकि यह बारिश हरियाणा के कुछ ही इलाकों में होगी, लेकिन पूर्वी हवाएं चलने से लोगों को दिन में बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। करीब 17 दिन से लगातार गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। राजस्थान से हरियाणा के उत्तर-पश्चिमी जिलों में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं प्रवेश कर रही हैं। इसके चलते सिरसा और हिसार दोनों ही जिलों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। एक जून से तापमान में गिरावट की संभावना है।

शुक्रवार को तापमान इस प्रकार रहा

हिसार 47.0

सिरसा 49.1

फतेहाबाद 47.6

Leave a Reply

Your email address will not be published.