पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 16 मई : पंजाबी कलचरल सोसाइटी हरियाणा हिसार की ओर द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें पंजाबी के विश्व प्रसिद्ध कवि व लेखक पदम श्री से सम्मानित सुरजीत पातर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हिसार के अनेक लेखकों, पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुरजीत पातर का गत 11 मई को लुधियाना में निधन हो गया था। इस अवसर पर सरदार संजीव सिंह पिना ने सुरजीत पातर का लिखा गीत गाकर व पंजाबी कवयित्री गुरप्रीत सैनी ने सुरजीत पातर के साथ की पुरानी यादों को ताजा कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार राज पराशर, पंजाबी टीचर गौरव कुमार, बैंक कर्मचारी यूनियन नेता वी. एल. शर्मा, गुरप्रीत सैनी, सोशल मिडिया से हरपाल सिंह, पंजाबी संस्कृति प्रेमी सरदार नवजोत सिंह, भांगड़ा कोच अजय सेठी व समाजसेवी शिशुपाल सैनी आदि ने सुरजीत पातर को श्रदांजलि दी। एचएसजीएमसी सदस्य एवं कमेटी के भूमि अधिग्रहण मुक्ति विभाग के चेयरमैन सरदार सुखसागर सिंह ने सुरजीत पातर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। पंजाबी कल्चरल सोसाइटी हरियाणा के डायरेक्टर इकबाल सिंह ने श्रदांजलि सभा में आए सभी गणमान्य लोगों का आभार जताया।

Leave a Reply