सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा टीलें की खुदाई व अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोडऩे का काम तुरंत प्रभाव से शुरू करना चाहिए : गर्ग

सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा टीलें की खुदाई व अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोडऩे का काम तुरंत प्रभाव से शुरू करना चाहिए : गर्ग

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 11 मई : वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अग्रोहा टीलें की खुदाई व अन्य विकास कार्य पर विचार किया गया। इस अवसर पर अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का महल जो की टीलें के रूप में बदल चुका है। पुरातत्व विभाग द्वारा अग्रोहा धाम टीलें की खुदाई की मंजूरी देने के बाद 11 मार्च 2024 को टीलें की खुदाई के जीपीआर सर्वे का कार्य शुरू किया गया था मगर 2 महीने बीत जाने के बाद भी टीलें की खुदाई का काम शुरू नहीं किया गया है ना ही पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा कोई कार्य किया जा रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा की अनेकों सालों से अग्रोहा धाम की टीम टीलें की खुदाई करवाने के लिए केंद्र सरकार के संपर्क में था और अग्रोहा धाम के वार्षिक सम्मेलन में अग्रोहा टीलें की खुदाई व अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोडऩे की घोषणा हुई थी मगर यह घोषणा होने के बाद भी काम शुरू ना होना उचित नहीं है। सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार तुरंत प्रभाव से अग्रोहा टीलें की खुदाई व रेलवे लाइन से जोडऩे का कार्य शुरू करना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.