पाठकपक्ष न्यूज

चंडीगढ़, 6 मई : हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने के बाद 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारियों में जुटा है। विभिन्न 71 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य चल रहा है। 27 फरवरी से दो अप्रैल तक हुई हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की इन परीक्षाओं में 3,03,869 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कक्षा दस का परीक्षा परिणाम15 मई तक घोषित किए जाने की संभावना है।  हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से देशभर की यूनिवर्सिटियों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के चलते 12वीं कक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को ही घोषित कर दिया गया था। इसके बाद 10वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य शुरू हुआ। जो प्रदेशभर में बनाए 71 केंद्रों पर चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.