पाठकपक्ष न्यूज हिसार, दिसम्बर : विजय दिवस के अवसर पर द आर्मी हाउस, नई दिल्ली में 15 दिसम्बर को चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पांडे और आवा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पांडे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने वाले एवं प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करके सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के
प्रमुख सदस्य और भारतीय सेना की क्विज विजेता टीम के सदस्य उपस्थित रहे। आर्मी पब्लिक स्कूल, हिसार की प्रधानाचार्या डॉ. कविता जाखड़ पुरस्कार विजेताओं में से एक होने के नाते द आर्मी हाउस, नई दिल्ली में इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल हुई। 136 आर्मी स्कूलों में से केवल दो स्कूलों के प्रधानाचार्यों को ही इस समारोह में शामिल होने का सुअवसर मिला। इस समारोह में हमारे महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह व उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखङ जैसे गणमान्य व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही । प्रधानाचार्या डॉ. कविता जाखड़ ने कहा कि यह उनके लिए निस्संदेह एक यादगार एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा।
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पांडे के सम्मान समारोह में आमंत्रित रही आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. कविता जाखड़

Leave a Reply