निकाय मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं मौके पर किया निदान

निकाय मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं मौके पर किया निदान


हिसार- स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आज पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में नागरिकों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों से फोन पर सम्पर्क कर उनका मौके पर ही समाधान करवाया।
इस अवसर पर गुरुदक्ष कुम्हार शिक्षा संस्थान की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल निकाय मंत्री से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा, जिसमे कहा गया है कि संस्थान में नवीनतम उपकरणों से युक्त वातानुकूलित पुस्तकालय की स्थापना की गई है।जो विद्धार्थियो के पढ़ने के लिए निशुल्क रहेगा।ज्ञापन में आर्थिक सहयोग की मांग रखी गई।
वहीं भागीरथ ओढ़ (राजपूत) धर्मशाला का एक प्रतिनिधि मंडल भी निकाय मंत्री से मिलकर धर्मशाला में रसोई व हॉल कमरा निर्माण के लिए अनुदान राशि देने की मांग रखी ।
मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला ने बताया कि निकाय मंत्री ने गुरुदक्ष कुम्हार शिक्षा संस्थान को एक लाख रुपया व भागिरथ ओढ़ धर्मशाला को दो लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की। निकाय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी कार्यो के लिए अनुदान देने में हमेशा अग्रसर है।
इस अवसर पर प्रवीण जैन, राम चन्द्र गुप्ता, लोकेश असीजा, सुरेन्द्र सिंह सैनी, संजीव राजपाल, रंजीव राजपाल, कृष्ण पारिख, विनोद गोयल, सुमित मित्तल उपस्थित रहे।
जारी कर्ता:
सुरेश गोयल धूप वाला
फ़ोन:9416043986

Leave a Reply

Your email address will not be published.