शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने स्थानीय ऋषि नगर में आधुनिक शमशान भूमि परिसर का किया शिलान्यास

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने स्थानीय ऋषि नगर में आधुनिक शमशान भूमि परिसर का किया शिलान्यास

हिसार । शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने रविवार को स्थानीय ऋषि नगर में आधुनिक शमशान भूमि परिसर का शिलान्यास किया। शमशान घाट के सभी निर्माण कार्यों के उपरांत यह देश के सबसे अत्याधुनिक ग्रीन ईको फ्रेंडली शमशान घाट होगा. सबसे खास बात यह है कि अभी तक इस तरह के श्मशान घाट दक्षिण भारत में हैं, लेकिन हिसार का प्रोजेक्ट इससे भी बेहतर होगा।इस पर 10 करोड़ की राशि प्रथम चरण में खर्च की जाएगी। यहाँ अंतिम संस्कार में लकड़ी की जगह गाय के गोबर, पराली और लकड़ी का मिश्रण गाय के गोबर से बनाया जाएगा, ताकि शवों का अंतिम संस्कार किया जा सके। इससे पेड़ और पर्यावरण दोनों को बचाया जा सकता है. इससे न सिर्फ पर्यावरण साफ होगा, बल्कि गोशालाएं आत्मनिर्भर भी बनेंगी. हिसार की सभी गौशालाओं से मदद ली जाएगी।
गोशालाओं को मिश्रण से गाय का गारा बनाने की तकनीक सिखाई जाएगी और उनसे एक निश्चित राशि पर गौकस्थ खरीदा जाएगा.
देश में हर साल पांच से छह करोड़ पेड़ जिन्हें दाह संस्कार के लिए इस्तेमाल किया जाता है, उन्हें बचाया जा सकता है. इससे वायु और जल प्रदूषण को रोका जा सकेगा। गाय के गोबर से गोकाषठ बनाकर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। राजघाट, शक्ति स्थल, शांतिवन जैसे सुंदर केंद्र बनाकर दिवंगत आत्माओं को सम्मानजनक अंतिम विदाई दी जा सकेगी। इस अवसर पर मेयर गौतम सरदाना, पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी, जिला नगर आयुक्त प्रदीप दहिया, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी, डिप्टी मेयर जयवीर गुज्जर, बीके बहन रमेश जी नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.