पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 30 मई : गर्मी ने पिछले कई दिनों से लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। गुरुवार को अधिकतम पारा 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि पिछली 15 मई से लगाता गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान सामान्य से चार या पांच डिग्री अधिक चल रहा है। तापमान में ये बढ़ोतरी 31 मई तक जारी रहेगी। उसके बाद एक जून से लेकर 3 जून पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। 1 जून से लेकर 3 जून तक हरियाणा के कुछ इलाकोंं मेंं कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है। तापमान में भी कमी आएगी। उन्होंने किसानों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि किसानों को सुबह और शाम के समय खतों में काम करना चाहिए। अगर दिन में खेतों में काम करने के लिए जाना पड़े तो सावधानी बरती जरूरी है। घर से निकलें तो गमछा वगैरा लेकर निकलें और नियमति रूप से पानी पीते रहें।

Leave a Reply