सेंट सोफिया स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

सेंट सोफिया स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

हिसार, 1 मई :  सेंट सोफिया स्कूल में आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। छात्रों द्वारा नृत्य, लघु-नाटिका, गीत गायन आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूल के नन्हें -मुन्हे बच्चों ने अलग-अलग किरदार जैसे डाक्टर, अध्यापक, पायलेट, पुलिस नेता, मजदूर आदि की भूमिका निभाते हुए सभी का मन मोहा। छात्रों ने संभाषणों व कविताओं का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा ‘मजदूर हूं मैंÓ कविता प्रस्तुत करके कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया गया। मजदूरों के सम्मान के प्रतीक के रुप में छात्रों ने सभी श्रमिकों का धन्यवाद करते हुए उनका सम्मान करने के साथ उन्हें उपहार दिए गए। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती वर्षा राणा ने मजदूरों की मेहनत व समर्पण का सम्मान करते हुए कहा कि आज मजदूरों व श्रमिक वर्ग की उपलब्धियों को और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान करने का दिन है। इस दिन को मनाने का मुख्यउद्देष्य मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किए गए योगदान को याद करना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.