कटला रामलीला कमेटी की धर्म ध्वजाओं से सुशोभित रामनवमी शोभा यात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

कटला रामलीला कमेटी की धर्म ध्वजाओं से सुशोभित रामनवमी शोभा यात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी ने श्रद्धालुओं को भक्त व भगवान की महिमा से करवाया रूबरू

हिसार, 17 अप्रैल : श्री रामलीला कमेटी कटला ने संगीतमय पावन श्रीराम कथा के समापन के साथ ही भव्य रामनवमी शोभा यात्रा का आयोजन किया। महाराजा अग्रसेन भवन में जनकल्याण के निमित प्रात: हवन-यज्ञ के उपरांत हिसार के विभिन्न बाजारों में शोभा यात्रा निकाली गई। कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी के सान्निध्य में प्रथम पूज्य गणेश जी, भोले शंकर-पार्वती, वीर हनुमान, माता शेरांवाली, भगवान श्री तिरुपति बालाजी एवं प्रभु द्वारा राक्षसों का संहार करने सहित विभिन्न प्रसंगों पर आधारित झांकी शोभायमान रही। शोभा यात्रा में श्रीरामलला मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने एवं मतदान करने संबंधी झांकी को भी काफी सराहना मिली। शोभा यात्रा के वापस अग्रसेन भवन पहुंचने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

श्री रामलीला कमेटी कटला के प्रधान सुरेंद्र लाहौरिया, महासचिव राजेश बंसल व कोषाध्यक्ष रमेश लोहिया ने संयुक्त रूप से बताया कि आठ दिन तक श्रीराम कथा में विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। रामनवमी के दिन भव्य शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व मेयर गौतम सरदाना, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, दिनेश रावलवासिया, सतप्रकाश राजलीवाला व नरेश मंगालीवाला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि रामनवमी महोत्सव के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन भवन में श्रीराम कथा का धूमधाम से आयोजन किया गया। गुरुधाम-जटारीधाम से पधारे कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी ने अपने श्रीमुख से भक्तों को आठ दिनों तक श्रीराम कथा का अमृतपान करवाया। 

 कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी ने श्रीराम कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं को भक्त व भगवान की महिमा से रूबरू करवाया। उन्होंने कहा कि भगवान के लिए भक्त हमेशा छोटे बच्चे के समान होता है। भक्त चाहे गलती भी कर दे तो भगवान उसे माफ कर देते हंै। इसलिए यदि ज्ञान भी हो जाए तो भगवान का भजन नहीं छोडऩा चाहिए। भगवान का भजन करने से ही भवसागर पार हो सकता है। 

सुरेंद्र लाहौरिया, राजेश बंसल व रमेश लोहिया ने बताया कि श्रीराम कथा के आठवें दिन प्रमुख उद्योगपति संजय गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। राजेंद्र गावडिय़ा, होशियार सिंह श्योराण, अंजनी खारिया वाले, अमित सिंगल, सुशील गोयल, प्रेम बंसल सिवानी वाले, राहुल गोयल, मुकेश अग्रवाल, नरेश सिंगल मंगालीवाले, दीपक गर्ग लाला हरिचंद सेवा सदन, रामनिवास राड़ा, नितेश डालमिया, मनीराम गोयल, नारायण दास बंसल, राजेश गुप्ता व डॉ. जे. पी. नलवा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्रीराम कथा के दौरान श्री रामलीला कमेटी कटला के उपप्रधान कुलप्रकाश गोयल बंटी एवं कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र बंसल (नेताजी), रामनिवास गर्ग, दिनेश जैन व राधेश्याम अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी कटला के सभी कॉलेजियम हेड, सदस्यगण भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.