बदलाव के माहौल में जनता जेजेपी का साथ देकर भाजपा को बदलने के लिए तैयार : नैना चौटाला

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 12 मई : हरियाणा के गांव-गांव, शहर-शहर से चली परिवर्तन की आंधी ने भाजपा सरकार की जड़े हिला दी है। इस परिवर्तन में न केवल जनता भाजपा को बदलना चाहती है बल्कि भाजपा सरकार के समर्थित विधायक भी उन्हें छोड़-छोड़कर जा रहे है। बदलाव के इस माहौल में जनता का जेजेपी को भरपूर समर्थन मिल रहा है और जेजेपी जनता की उम्मीदों पर पूरा खरा उतरेगी। यह बात हिसार से जननायक जनता पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला ने कही। रविवार को नैना चौटाला हिसार शहर और उकलाना हलके में बधावड़, खरक पूनिया, ब्याना खेड़ा, पनिहारी, सोथा, भाड़ा खेड़ा, सरसाना, ज्ञानपुरा, मतलोड़ा सहित 16 गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से रूबरू थी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जेजेपी प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया गया। शहर में उत्तराखंड कुमाऊं सभा ने नैना चौटाला को समर्थन देने की घोषणा की। मॉडल टाउन एक्सटेंशन में पहुंची नैना चौटाला का उत्तराखंड सर्व समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नैना चौटाला को सुनने के लिए भारी संख्या में महिलाएं पहुंची। जेजेपी उम्मीदवार नैना चौटाला ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार आज वेंटिलेटर पर अपनी अंतिम सांस ले रही है। नैना चौटाला ने कहा कि जनता की उम्मीदों को अगर कोई पूरा नहीं करेगा तो उसका यही हश्र होगा। उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपए खाते में डालने, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने और ईडी की जब्त राशि जनता में बांटने जैसे जुमले देने वाली पार्टी भाजपा की हकीकत जनता पहचान गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.