पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 12 मई : राजगढ़ रोड स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मातृत्व दिवस मनाया गया इस उपलक्ष में विद्यालय में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। यह प्रतियोगिताएं विशेष कर माताओं के लिए थी और माताओ ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माताओ और बच्चों में एक अजीब सी कशिश थी जब बच्चों के कहने पर माओ ने उनके लिए उनकी पसंद की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मेहंदी ड्राइंग, डांस, कुकिंग, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, एंब्रॉयडरी और रैंप वॉक में माताओं की प्रतिभा देखते ही बनती थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पंकज संधिर तथा निर्णायक मंडल में श्रीमती आशा क्वात्रा और श्रीमती राखी जोशी वह श्रीमान देवेंद्र उपस्थित रहे। विजेता प्रतिभागियों को किया गया तथा अनेक शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ उन्हें अपनी जिम्मेवारी संभालने के लिए प्रोत्साहित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published.