राजकीय महाविद्यालय, नलवा का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अंकेक्षण के लिए ऑडिट टीम ने किया निरीक्षण

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 14 जून :  निदेशक उच्चतर विभाग, हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय, नलवा में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अंकेक्षण के लिए ऑडिट टीम ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उक्त टीम में चार बाहरी सदस्य व दो आंतरिक सदस्य थे। बाहरी सदस्यों के रूप में डॉ. सी.पी. कौशिक, प्रोफेसर, रासायनिकी विभाग, जीजेयू एंड टी, हिसार (अध्यक्ष, निरीक्षण टीम), डॉ. विक्रमजीत सिंह, प्राचार्य, दयानंद कॉलेज, हिसार (विशेषज्ञ, निरीक्षण टीम), श्री प्रदीप कुमार, (एलुमनाई एवं ढ्ढक्त्रष्ट सदस्य) व श्री सुरेश कुमार, (इंडस्ट्रियल एक्सपर्ट एवं ढ्ढक्त्रष्ट सदस्य) तथा आंतरिक सदस्य डॉ. कमलेश दूहन, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, नलवा एवं श्री अनिल कुमार, ढ्ढक्त्रष्ट, ष्टशशह्म्स्रद्बठ्ठड्डह्लशह्म् रहे। इस निरीक्षण में सत्र 2023-24 की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जांच की गयी, जो कि उच्चतर विभाग, हरियाणा सरकार के द्वारा उपलब्ध प्रोफोर्मा में एक रिपोर्ट के रूप में सम्बन्धित दस्तावेजों के साथ उक्त टीम के सामने प्रस्तुत किया गया। इसके बाद टीम ने महाविद्यालय के विभागों, पुस्तकालय, विभिन्न प्रयोगशालों एवं प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। डॉ. कमलेश दूहन, प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय, नलवा ने बताया कि यह निरीक्षण निदेशक उच्चतर विभाग, हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गुणवत्ता के सुधार के लिए किया जा रहा है। इस निरीक्षण के बाद निरीक्षण टीम ने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गुणवत्ता के लिए कुछ सुझाव दिए जिसकी रिपोर्ट डीन ्रष्ड्डस्रद्गद्वद्बष् ्रद्घद्घड्डद्बह्म्ह्य, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के माध्यम से निदेशक उच्चतर विभाग, हरियाणा सरकार को भेजी जानी है। इस निरीक्षण के दौरान टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.