पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 12 मई : जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य में शनिवार 25 मई को करवाए जाने वाले 18वें लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर राज्य सरकार के अधीनस्थ सभी विभागों के कार्यालयों, बोर्ड, कॉर्पोरेशन और शिक्षण संस्थानों में पेड होली-डे रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सभी फैक्ट्रियों, प्राइवेट व्यवसायिक संस्थानों, दुकानों आदि में भी इस दिन कर्मचारियों के लिए पेड होली-डे रहेगा ताकि कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.