आदमपुर में विधायक भव्य बिश्नोई का पांच दिवसीय दौरा 11 मई से

पाठकपक्ष न्यूज

आदमपुर, 9 मई : विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई 10 मई से 14 मई तक आदमपुर हलके के प्रत्येक गांव में जाकर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के पक्ष में लोगों से मतदान के लिए आह्वान करेंगे तथा गांवों में जनसमस्याएं सुनेंगे। इस दौरान 10 मई को सुबह 10 बजे वे युवा मोर्चा द्वारा निकाली जाने वाली बाईक रैली का नेतृत्व करेंगे। विधायक भव्य बिश्नोई 10 मई को आदमपुर पूर्वी पाना, पश्चिमी पाना, कोहली, महलसरा, मोठसरा, खैरमपुर, सारंगपुर, भाणा, भोडिया बिश्नोईयान, चबरवाल, सदलपुर, लाइनपार, 11 मई को असरावा, फ्रांसी, खासा महाजन, कालीरावण, जाखोद, लाडवी, सीसवाल, ढाणी सीसवाल, ढाणी लाखपुल, 12 मई को खारा बरवाला, किशनगढ़, चूली बागडिय़ान, यूली कलां, चूली खुर्द, दड़ौली, पीरांवाली, सलेमगढ़, काबरेल, बगला, घुड़साल, चौधरीवाली, 13 मई को ढाणी मोहबतपुर, मोहबतपुर, मोडा खेड़ा, तेलनवाली, कुतियावाली, बांडाहेड़ी, बुड़ाक, चंदन नगर, सुंडावास, खारिया, डोबी, बालसमंद तथा 14 मई को दुर्जनपुर, काजला, न्यौली खुर्द, मलापुर, जगान, चिकनवास, झिड़ी, ठसका, ढंढूर, बीड़ बबरान, पक्की डिग्गी तथा टीटीसी में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों के बीच पहुंचेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.