पाठकपक्ष न्यूज
हांसी, 17 मई : गत दिवस एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पहुंचे कर्नल रणधीर सिंह द्वारा एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी के बारे में मार्गदर्शन दिया गया व उनके उज्जवल भविष्य के लिए एनसीसी का महत्व श्री रणधीर सिंह द्वारा बताया गया। इस अवसर पर सीटीओ देवांश मलिक कर्नल रणधीर सिंह व एनसीसी कैडेट द्वारा एनसीसी गीत गाया गया। कार्यवाहक प्राचार्य महेंद्र सिंह व सीटीओ देवांश मलिक द्वारा कर्नल रणधीर सिंह को मां सरस्वती की प्रतिमा स्मृति चिन्ह स्वरुप भेंट की गई। इसी के साथ ही प्राचार्य महेंद्र सिंह ने उनका आभार व्यक्त किया। प्रबंधक समिति के प्रधान सज्जन कुमार अग्रवाल, चंद्रभान गर्ग, प्रकाश बंसल, नकुल अग्रवाल व रजत अग्रवाल ने सभी एनसीसी कैडेट्स को की प्रशंसा की व कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी।

Leave a Reply