पाठकपक्ष न्यूज
फतेहाबाद, 19 मई : जेजेपी के विधायक देवेंद्र बबली ने रविवार को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। देवेंद्र बबली ने टोहाना में समर्थकों की मीटिंग में कहा, उन्होंने अपना फैसला कोर कमेटी पर छोड़ा था। सदस्यों ने कुमारी सैलजा का नाम लिया। इस पर उन्होंने समर्थकों से चर्चा की तो उन्होंने सैलजा को समर्थन देने को लेकर हां कर दी। कोर कमेटी के मेंबर मोंटू अरोड़ा ने कहा- कमेटी ने कई दिन इस पर चर्चा की। आखिरी में फैसला लिया गया कि इस बार कमेटी हाथ (कांग्रेस) के साथ जाएगी। कारण यह रहा कि 2019 में जब अशोक तंवर कांग्रेस में थे तो बबली की टोहाना से टिकट के लिए वह समर्थकों संग दिल्ली गए थे। जब बबली की टिकट की बात करने की बात आई तो तंवर वहां से चले गए। उसके बाद वहां कहा गया कि बबली के गुंडे आए हुए हैं। वहां उनके बारे में गलत बातें चलाई गईं। देवेंद्र बबली ने वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में टोहाना विधानसभा से कांग्रेस की टिकट न मिलने के बाद जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था।
Leave a Reply