पटवार व कानूनगो एसोसिएशन ने 12 जनवरी तक बढ़ाया कार्य बहिष्कार : बिश्रोई

पटवार व कानूनगो एसोसिएशन ने 12 जनवरी तक बढ़ाया कार्य बहिष्कार : बिश्रोई


मांगों को लेकर जिला भर के पटवारी व कानूनगो ने आठवें दिन भी जारी रखा धरना
 हिसार दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन जिला हिसार द्वारा मांगों को लेकर बुधवार को भी सांकेतिक कार्य बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय पर आठवें दिन भी धरना  प्रदर्शन जारी रहा। धरना की अध्यक्षता संदीप कुमार तहसील प्रधान बालसमंद ने की तथा मंच का संचालन उप प्रधान गुरुदेव व पूर्व सचिव बलबीर झाझडिय़ा ने किया।
एसोसिएशन के जिला प्रधान आजाद सिंह बिश्रोई ने बताया कि धरने में जिला के समस्त पटवारी व कानूनगो ने भाग लिया। इसके अलावा जिला केअनेक किसान संगठनों ने धरना को अपना समर्थन दिया इसके साथ साथ आज विशेष रूप से बार एसोसिएशन हिसार के प्रधान विनय कुमार बिश्नोई ने अपनी सम्पूर्ण कार्यकारिणी सहित धरना स्थल पर पहुंच कर एसोसिएशन की सभी जायज मांगो का समर्थन करते हुए धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम हर प्रकार की कानूनी कार्यवाही और अधिकारों के लिए हर समय आपके साथ हैं।
जिला प्रधान ने बताया कि पटवारी व कानूनगो की मांगें पिछले काफी समय से लंबित हैं, जिसमें मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार जनवरी 2016 से 32100 रुपए वेतनमान लागू किया जाए, प्रदेश में पटवारियों के रिक्त पड़े पदों को स्थाई भर्ती से भरा जाए, ट्रेनिंग को ड्यूटी समय में शामिल किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए, जब तक नई भर्तियां नहीं होती तब तक जिस पटवारी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है उसे अन्य राज्यों की तर्ज पर वेतन व भत्ते दिए जाएं आदि मांगें प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि धरने के आठ दिन बाद भी हठधर्मी सरकार कुंभकर्णी नींद सोई है और उस जनता के सुख  दुख और तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है। आंदोलन के चलते आम जनता की दिन प्रतिदिन बढ़ रही परेशानी को सरकार तुरंत समझकर हमारी जायज मांगों को जल्द से जल्द से पूरा करे। उन्होंने बताया कि सरकार की हठधर्मिता को देखते हुए एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार 12 जनवरी तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
धरना को किसान नेता अनिल बैंदा, सर्व कर्मचारी संघ के नेता ओमप्रकाश माल ने पटवारी व कानूनगो की मांगों का पूर्ण समर्थन किया और सरकार से उनकी मांगो को जल्द ही पूरा करने की अपील की ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
 इस अवसर पर राजकुमार कानूनगो, सतबीर सिंह, उप प्रधान प्रीतम पटवारी, रिटायर्ड कानूनगो सीताराम  सहित जिले के समस्त राजस्व विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के पटवारी व कानूनगो उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन :-  धरना के दौरान प्रदर्शन करते पटवारी व कानूनगो।

Leave a Reply

Your email address will not be published.