जेजेपी उम्मीदवार ने बरवाला हलके में चलाया चुनाव प्रचार अभियान
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 7 मई : साढ़े चार साल तक दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री रहते हरियाणा की जनता के हित में अनेक ऐतिहासिक फैसलें लिए और किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं सहित हर वर्ग के लिए काम किया। जेजेपी राज में थी तो आम लोगों की चंडीगढ़ में सुनवाई होती थी और उनकी समस्याओं का निवारण होता था लेकिन गठबंधन टूटने के बाद नई सरकार में आम लोगों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। यह बात हिसार से जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने कही। वे मंगलवार को बरवाला हलके में चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। नैना चौटाला ने हरियाणावी अंदाज में ग्रामीणों से कहा कि ‘पहल्यां चण्डीगढ़ में कोई सुनण आला तो था, इब तो कोई कोनीÓ। जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने कहा कि जनता की सेवा करना ही राजनीति का सही मकसद होता है और दुष्यंत चौटाला ने इसे सिद्ध करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने प्रदेश के हित में और स्थाई सरकार देने के लिए भाजपा के साथ साझी सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि जनता की पैरवी के लिए चाहे विधानसभा हो या लोकसभा दोनों जगह लोगों के बीच रहने वाला नेता ही पहुंचना चाहिए इसलिए चुनाव में जनता सोच-समझ अपना वोट दें। नैना चौटाला ने बहबलपुर, बाडोपट्टी, धिगताना, बुगाना, धांसू सहित दर्जनभर गांवों जनसंपर्क किया।
डूमरखां कलां में दुष्यंत चौटाला ने किए 38 कार्यक्रम
मंगलवार को हिसार से जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने विधानसभा क्षेत्र उचाना कलां पहुंचे। दुष्यंत चौटाला ने डूमरखां कलां गांव में 38 कार्यक्रम किए। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply