विधायक विनोद भयाना ने सोरखी गांव में किया बस क्यू शेल्टर का उद्घाटन
हांसी,16 जनवरी।
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि भाजपा की केंद्र तथा हरियाणा सरकार ने गरीब परिवारों की तकलीफों को समझकर उनके उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की। पहले गरीब परिवारों के लोगों को बीमारियों के इलाज के लिए घर तक बेचने पड़ जाते थे लेकिन भाजपा सरकार ने उनके दुख दर्द को समझकर आयुष्मान योजना लागू की जिसके तहत 5लाख तक की राशि का निशुल्क इलाज प्रदान किया जा रहा है।
श्री भयाना ने सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ढाणी ठाकरिया तथा मामनपुरा गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दोनों गांव में यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना सहित अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं में गरीब परिवारों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव करने का मादा है। इसलिए सभी पात्र परिवारों को इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाकर जीवन स्तर को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा हांसी शहर में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा की पहला पहला कार्यक्रम प्रातः 11 बोगा राम कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र भवन में तथा इसी दिन साय 3 बजे दूसरा कार्यक्रम स्थानीय एस डी महिला महाविद्यालय में आयोजित होगा। उन्होंने लोगों का
विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया और अधिकारियों को हर पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। चार बुर्जुगो ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन बनवाई । विधायक ने इन बुजुर्गों को प्रमाण पत्र सोंपे।उन्होंने उपस्थित लोगों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करने की शपथ भी दिलवाई।
विधायक ने सोरखी गांव में किया बस क्यू सेल्टर का उद्घाटन: विधायक ने सोरखी गांव में बस क्यू सेल्टर का उद्घाटन किया। इसके निर्माण कार्य पर 2 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है ।इस अवसर पर गांव के सरपंच रामचंद्र तथा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जन संवाद कार्यक्रम में सरपंच दीपक पूर्व ब्लाक समिति अध्यक्ष सुरेश खीचड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र मलिक दिनेश भूटानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

Leave a Reply