लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा वर्ग की अहम भूमिका : सतीश पूनिया
कैप्टन अभिमन्यु, स्वामी सुमेधानंद व रणजीत सिंह ने किया युवाओं से संवाद
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 11 मई : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा लोकसभा प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा है कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्हें चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए ताकि हमारा लोकतंत्र मजबूत हो सके।
सतीश पूनिया यहां की जाट धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में उपस्थित हजारों युवाओं ने भाजपा का साथ देने का संकल्प लिया। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने जाट धर्मशाला में चौ. छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हेें नमन किया। सतीश पूनिया ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में जो बदलाव हुए हैं, वे पिछले 55 वर्षों में भी नहीं हुए। यह सब प्रधानमंत्री द्वारा आजादी व मजबूती से काम करने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम अफरा-तफरी फैलाना है, जिसे देश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है।
युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि युवा शक्ति आने वाली 25 मई तक अपना संकल्प मजबूत रखें, संकल्प कमजोर नहीं होना चाहिए क्योंकि ये चुनाव देश की 140 करोड़ जनता के भविष्य का फैसला करेंगे। यह चुनाव केवल पांच साल का चुनाव नहीं है बल्कि 25 साल का चुनाव है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, हमें उसमें सहयोग देना है।
सम्मेलन को संबोधित करते लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा कि सम्मेलन में आई युवाओं की भीड़ हमारी जीत का सूचक है। इसके बावजूद हमें लगातार लगे रहना है और अधिक से अधिक मतदान पर जोर देना है ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अपने हितों को पहचानकर सबकी हितैषी भारतीय जनता पार्टी का चुनाव करें ताकि देश को विकसित बनाने में हर नागरिक का योगदान हो सके।
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्ष बामल ने सम्मेलन में आए वरिष्ठ नेताओं व युवाओं का स्वागत किया। उन्होंने युवा सम्मेलन को सफल बताते हुए कहा कि युवाओं के लिए केवल भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही आशा की किरण है। हमें अपना लक्ष्य भूलना नहीं है और अपना एक-एक वोट भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में डलवाकर उनकी जीत के अंतर को बढ़ाना है।
भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि युवा सम्मेलन में सीकर के सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड व लोकसभा प्रभारी अमरपाल राणा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी युवा सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया, रणधीर सिंह धीरू, सोनू डाटा, सूर्यप्रकाश चौटाला, चेयरमैन नरेश जांगड़ा, पूर्व मेयर गौतम सरदाना, रणधीर पनिहार, अरूणदत्त, संदीप आजाद, राजेन्द्र सपड़ा, महेन्द्र सिंह पानू, संजीव गंगवा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply