पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 9 मई : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा वीरवार को महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हिसार में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए संस्थान की प्रधानाचार्य राजरानी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और हमें अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा रैली निकालकर आमजन का वोट करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि रैली मतदान प्रतिशतता बढ़ाने में सहयोग करेगी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी दौलत राम ने बताया कि रैली के माध्यम से लोगों में जागरुकता आएगी और लोग मतदान के लिए बढ़-चढकऱ भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेनू बाला, शैलेंद्र सिंह, चंद्र सिंह आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply