पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 19 मई : भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा है कि अनुभवहीन व्यक्ति देश तो क्या गाड़ी भी चलाएगा तो कोई दुर्घटना कर डालेगा। यही हाल राहुल गांधी का है, उन्हें सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं है। वे बात भी करते हैं तो पाकिस्तान व चीन की करते हैं जबकि दूसरी तरफ नरेन्द्र मोदी है जो 10 वर्षों से धाकड़ तरीके देश की सरकार चला रहे हैं। इससे पहले वे 15 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं। रणजीत सिंह अपने जनसंपर्क अभियान के तहत बरवाला विधानसभा क्षेत्र के बहबलपुर गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन शर्मा, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, रामरत्न, आनंद मेहता समेत अनेक प्रमुख नेता थे। दौरे के दौरान रणजीत के साथ उपरोक्त के अलावा पूर्व अध्यक्ष आनंद मेहता, देवेन्द्र शर्मा देव, सरपंच रमेश कुमार, रामरत्न, रामस्वरूप, आंनद, सुरेंद्र बासनीवाल, धर्मपाल, सूबेसिंह, निहालसिंह, कर्मसिंह, जयभगवान, प्रहलाद, हरिराम, रामसिंह किरोड़ीवाल, अनिल किरोड़ीवाल, राजेंद्र किरोड़ीवाल, बलवान, चरणजी व बिजेंद्र, सईराम डावर मौजूद थे।

Leave a Reply