संघर्ष हमें विरासत में मिला, हम सत्ता के लालची नहीं : डॉ अजय सिंह चौटाला

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 16 मई : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि कई विरोधी लोग भाजपा के साथ हमारे गठबंधन करने पर सवाल उठाते है। उन्होंने कहा कि गठबंधन करने का हमारा एक ही मकसद था कि हरियाणा की जनता के लिए कुछ कर सके। उन्होंने कहा कि जेजेपी हरियाणा के विकास लिए हमेशा संघर्षरत रही है और हमें जब सरकार में भागीदारी का अवसर मिला तो हरियाणा में खूब विकास के कार्य हुए, यह जनता ने देखा है। डॉ चौटाला ने कहा कि साढ़े चार वर्ष तक हमने गठबंधन के रिश्ते और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दिल से निभाया। उन्होंने कहा कि हमारे पास आई लोगों की मांगों को सरकार के माध्यम से पूरा करवाया गया। इतना ही नहीं जेजेपी ने अपने घोषणा पत्र के अधिकतर वादों को कानूनी रूप देकर अमलीजामा पहनाया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष हमें विरासत में मिला है और सत्ता का लालच हमारे पर कभी हावी नहीं हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.