हार देखकर बोखलाए पूर्व मुख्यमंत्री, कर्मचारियों और अधिकारियों को धमका रहे : राजेंद्र सोरखी

पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 30 मई : आम आदमी पार्टी के नेता राजेंद्र सोरखी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि पूर्व सीएम मनोहरलाल भाजपा की हार को देखकर बोखला गए हैं। वो बार-बार कर्मचारियों और अधिकारियों को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुुनाव में हार निश्चित देखकर भाजपा के सुपर सीएम कर्मचारियों को कार्रवाई करने की धमकियां तक देने लगे हैं, जो निंदनीय है। राजेंद्र सोरखी ने कहा कि पूर्व सीएम भूल गए हैं कि इस समय केवल वे अपनी पार्टी के नेता और लोकसभा के एक क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। इसके बावजूद वे जहां भी जाते हैं, कर्मचाारियों को धमकाते हैं, मतगणना के बाद उन्हें देख लेने की धमकियां देते हैं, मतगणना के बाद उन पर कार्रवाई करने की धमकी देते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आज से पहले भाजपा ने मतदान में गड़बड़ी बारे में कभी शिकायत दी है। उन्होंने भाजपा व मनोहर लाल से सवाल किया कि आखिर वे आज किस पद पर हैं जो कह रहे हैं कि हम कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे, वे कौन सेे ऐसे पर पद पर हैं जो कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं। राजेंद्र सोरखी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जो भाषा बोल रहे हैं हम इसकी घोर निंदा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.