गरीब परिवारों की लड़कियां सरकारी व निजी महाविद्यालय में कर सकेगीं निशुल्क शिक्षा ग्रहण: विधायक विनोद भयाना

गरीब परिवारों की लड़कियां सरकारी व निजी महाविद्यालय में कर सकेगीं निशुल्क शिक्षा ग्रहण: विधायक विनोद भयाना

सोरखी से महेंदा गांव तक बनेगी नई सड़क, महेन्दा गांव में 2 करोड़ 58 राशि से होंगे कई विकास कार्य व ढाणी मेंहन्दा में बनवाया जाएगा जलघर

हांसी, 12 दिसम्बर।

विधायक विनोद भयाना ने कहा कि गरीब तबके में नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लड़कियों की शिक्षा को फ्री कर दिया गया है। अब राज्य सरकार के निर्णय अनुसार एक लाख 80 हजार वार्षिक आय वाले परिवारों की लड़कियां सरकारी व निजी महाविद्यालय में की निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकती हैं।
श्री विनोद भयाना मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत महेंदा व ढाणी मेहन्दा गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय तीन लाख रुपए तक है उन परिवारों की लड़कियों को आधी फीस ही देनी होगी।
विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा फिलहाल प्रदेश के बुजुर्गों को 2750 रुपए की राशि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन के रूप में उपलब्ध करवाई जा रही है । आगामी 1 जनवरी 2024 से बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपए मासिक कर दिया गया है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से पहले बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन के रूप में केवल मात्र ₹1000 की राशि मिलती थी लेकिन अब यह बढ़कर ₹3000 हो जाएगी।

सोरखी से महेन्दा गांव तक बनेगी नई सड़क: विधायक विनोद भयाना ने सोरखी से मेहन्दा गांव तक नई सड़क बनवाने की घोषणा की। यह सड़क हरियाणा राज्य कृषि विपणन द्वारा बोर्ड द्वारा बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेहन्दा गांव में तालाब की चार दिवारी बनवाने, खेतों के रास्ते पक्के करवाने व कच्ची गलियों को पक्का करवाने सहित अनेक विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 58 लाख रुपए की राशि का प्रस्ताव मंजूरी के लिए सरकार को भिजवा दिया गया है। जल्दी सभी विकास कार्यों पर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में एक अतिरिक्त वॉटर टैंक का निर्माण भी करवाया जाएगा तथा ढाणी मेहन्दा गांव में एक जल घर भी बनवाया जाएगा उन्होंने उपस्थित जन समूह को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलवाई।

विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी स्टॉल: विधायक विनोद भयाना ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शन स्टॉल का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों को तमाम सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करवाये और पात्र लोगों को इनका लाभ देना सुनिश्चित करें। लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध करवाया। 3 पात्र बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन बनाकर उन्हें प्रमाण पत्र भेंट किया गया। अनेक लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई । विधायक ने आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से वर्ष 2024 का कैलेंडर लोगों में वितरित किए गए। हे अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा की हल्का प्रभारी राम अवतार शर्मा ,बी आर सी तेलू राम भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी वह दोनों गांव अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन:(1-2) ढाणी मेहन्दा गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते विधायक विनोद भयाना (3-4)मेहन्दा गांव में आयोजित जैन समाज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित करते विधायक विनोद भयाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published.