डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा है कि केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं व कार्यक्रमों के लाभार्थियों की संख्या और संबंधित विभागों के आंकड़ों से यह बात स्पष्टï हो जाती है कि हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि अकेले हिसार शहर में परिवार पहचान पत्र के माध्यम...