आज राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार में प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा “यूपीएससी डिकोडीड” विषय पर एक विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में श्री योगेश्वर कुमार यादव, उप क्षेत्रीय रोज़गार अधिकारी मुख्य वक्ता रहे । मंच संचालन श्रीमती शाइना ने किया । सबसे पहले महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रमेश आर्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया...