हिसार। जनवरी 20.देश में राममंदिर के उद्घाटन को लेकर उपजे सांस्कृतिक उफान के संदर्भ में प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों की अग्रणी संस्था वानप्रस्थ द्वारा ,,’रामकथा के आंचलिक संदर्भ’ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी का संचालन करते हुए दूरदर्शन के पूर्व निदेशक अजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा में जनप्रिय सामाजिक अभिवादन राम...
