पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 25 अगस्त : स्वास्थ्य व नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया उन्होंने सुबह 8 बजे से पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ, जनप्रतिनिधियों व पार्टी समर्थकों के लगभग 25 घरों में पहुंच कर परिवार जनों से मिले व जलपान किया। इस दौरान डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सभी के कल्याण की बात सोचती है। भाजपा सरकार की पिछले 10 वर्षों की बहुत सारी उपलब्धियां रही है। बहुत सारी कल्याणकारी नीतियों को क्रियान्वित करने का काम किया है। विकास के बहुत सारे काम किये गए है। शहर का सौंदर्यीकरण, सड़को का नवीनीकरण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, रेलवे वाशिंग यार्ड, ओवर ब्रिज, अंडर ब्रिज का निर्माण, अंतरराष्ट्रीय स्तर का महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा व अन्य कितने ही दूसरे विकास के कार्य हुए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता को चाहिए कि वे पिछले 10 वर्षों की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों को बताएं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में संगठन का महत्व है। कमल का फूल हमारा उम्मीदवार है। हम उसी के लिए काम करें। सभी लाभकारी एवं जनउपयोगी योजनाएं जनता तक पहुंचे इस बात पर विचार करें। वे तीनों मंडल अध्यक्ष विकास जैन, लोकेश असीजा व सुशील बुडाकिया सहित पूर्व डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी, उम्मेद खन्ना, भूप सिंह रोहिल्ला, प्रीतम सैनी, राजु टेलर, पंकज दिवान, सतीश सुर्लिया, सुनील वर्मा सहित अनेको पार्टी पदाधिकारियों के निवास स्थान पर पहुंचे।
Leave a Reply