पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 18 जून :  श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में निर्जला एकादशी पर आइसक्रीम व ठंडई की छबील लगाई गई। छबील में लोगों को आइसक्रीम का वितरण किया गया व दूध व शरबत के साथ बनी ठंडाई पिलाई गई। मंदिर के महंत राहुल शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी पर दान-पुण्य का बड़ा ही महत्व  है। इसके साथ ही निर्जला एकादशी का व्रत करने वाले मनुष्य को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्ता होती है और व्रत का असीम फल मिलता है। प्रचण्ड गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य है। इस दिन जगह-जगह पानी की छबील लगाकर लोग पुण्य अर्जित करते हैं। महंत राहुल शर्मा ने बताया कि श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में सोमवार को भी ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई थी इसके साथ ही सोमवार सायं को मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक तिलक वर्मा ने अपने भजनों से बांके बिहारी को रिझाया। छबील में मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से शहरवासियों को जल व आइसक्रीम की सेवा दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.