पाठकपक्ष न्यूज
नई दिल्ली, 25 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बातÓ के 113वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ने नेशनल स्पेस डे का जिक्र करते हुए चंद्रयान-3 की सफलता को याद किया। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 21वीं सदी के भारत में कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है। इस 23 अगस्त को ही हम सब देशवासियों ने पहला नेशनल स्पेस डे मनाया। मुझे विश्वास है कि आप सबने इस दिन को मिलकर सेलिब्रेट किया होगा और एक बार फिर चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया होगा। पीएम मोदी ने कहा, पिछले वर्ष इसी दिन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी हिस्से में शिव शक्ति प्वॉइंट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। भारत इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बना। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े युवाओं से भी बात की। प्रधानमंत्री ने आईआईटी मद्रास के युवाओं से सवाल किया कि और उन्होंने गैलेक्स आई शुरू करने के बारे में पूछा। पीएम मोदी के सवाल का जवाब देते हुए सूयश ने कहा हम सब लोग साथ में आईआईटी मद्रास में मिले। उसी वक्त हम लोगों ने सोचा कि एक हाइपरलूप नाम का एक प्रोजेक्ट है, जो हम लोग चाहते थे। उसी दौरान हमने एक टीम की शुरुआत की उसका नाम था ‘आविष्कार हाइपरलूपÓ, जिसको लेकर हम लोग अमेरिका भी गए। उस साल हम एशिया की इकलौती टीम थी, हमने वहां अपने देश के झंडे को फहराने का काम किया। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी और कहा कि मैं समझता हूं कि ये बात जब देशवासी सुनेंगे तो उनको बड़ा गर्व होगा। पीएम मोदी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगाÓ इस बार ये अभियान अपनी पूरी ऊंचाई पर रहा। देश के कोने-कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं। हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों में तिरंगा देखा। लोगों ने अपनी दुकानों, दफ्तरों में तिरंगा लगाया। लोगों ने अपने डेस्कटॉप, मोबाइल और गाडिय़ों पर भी तिरंगा लगाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के हर कोने जल-थल-नभ हर जगह हमारे झंडे के तीन रंग दिखाई दिए। हर घर तिरंगा वेबसाइट पर पांच करोड़ से ज्यादा सेल्फी भी पोस्ट की गई। इस अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया है और यही तो ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारतÓ है।
Leave a Reply