महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन के लिए हुआ समझौता न केवल हिसार अपितु पूरे क्षेत्र के विकास में साबित होगा मिल का पत्थर : रतेरिया 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं सिविल एविएशन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का जताया आभार

पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 14 जून : हरियाणा सरकार और एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के मध्य महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, हिसार से हवाई उड़ान संचालन शुरू करने के लिए व्यापक समझौता होने पर भारतीय जनता पार्टी, हिसार के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने खुशी करते हुए हरियाणा के विकासशील मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं हरियाणा सरकार के सिविल एविएशन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा यह समझौता न केवल हिसार अपितु पूरे क्षेत्र के विकास मे मिल का पत्थर साबित होगा। इस समझौते से हिसार की एयर कनेक्टिविटी प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ समेत 5 अन्य प्रदेशों से होगी जिससे व्यापार व अन्य सुविधाओं मे बढ़ोतरी होगी जिसका लाभ न केवल हिसार अपितु सैकड़ों वर्ग किलोमीटर के लोगों को मिलेगा, वहीं इस समझौता के तहत हिसार से अयोध्या और जम्मू के लिए भी जल्द ही उड़ान शुरू होने से श्रद्धालु भगवान श्री राम लला एवं माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए सुगमता से जा सकेंगें। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने की हवाई चप्पल वाला व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर सके उसको पूरा करने में हरियाणा सरकार प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एवं हरियाणा के सिविल एविएशन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की देखरेख मे पूरी तन्मयता के साथ लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है वो करती है और वह दिन दूर नही जब हिसार के महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय स्तर की उड़ानों का संचालन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.